खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क जलालपुर, अम्बेडकर नगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र के ग्राम कादीपुर निवासी पत्रकार एवं अधिवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा की 55 वर्षीय पत्नी कादंबरी मिश्रा का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत कादंबरी मिश्रा के निधन पर पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोकसभा में हरिश्चंद्र सिंह, नियाज तौहीद सिद्दीकी, आरपी सिंह, गिरीश मिश्रा, जितेंद्र भार्गव, ओंकार शर्मा, प्रेम सागर विश्वकर्मा, गोपाल सोनकर, इब्ने अली जाफरी, विमलेश दुबे, कुमैल अब्बास, बृजेश चतुर्वेदी, राम उजागर चौहान, अशोक पांडेय, राशिद अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वेब पोर्टल: खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर में ATM से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती लगाकर करते थे खेल जिस पिता ने खेतों में पसीना बहाकर बच्चों के सपने सींचे, आज वही दुनिया छोड़ गए! एक बेटा शिक्षक, दूसरा PCS अधिकारी।