19 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने की कार्रवाई

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

अम्बेडकरनगर।

जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 19 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अलीगंज सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 नवंबर 2026 को ग्राम खासपुर निवासी राजकुमार पुत्र स्वर्गीय रामदयाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 पाउच देशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 3 लीटर 800 मिलीलीटर बताई गई है। इस मामले में थाना अलीगंज में मु0अ0सं0 147/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास गौतम, चौकी प्रभारी सम्हरिया, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव एवं कांस्टेबल केशव सिंह शामिल रहे।

वेब पोर्टल – खबर की तहतक

सच के साथ… सदैव आपके साथ।

डिस्क्लेमर:

यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें उल्लिखित आरोप एवं बरामदगी पुलिस के आधिकारिक दावे पर आधारित हैं। मामले में अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा साक्ष्यों एवं तथ्यों के परीक्षण के बाद लिया जाएगा। आरोपी को दोषसिद्ध होने तक निर्दोष माने जाने का कानूनी सिद्धांत लागू है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button