खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – अनिल यादव पवई/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार भोर हुए सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार रघुवंशमणि त्रिपाठी (55) की मौत हो गई। वह आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के चकिया गांव के निवासी थे। हादसा अयोध्या जिले में हलियापुर के पास 89.6 माइलस्टोन पर हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ जाते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुवंशमणि त्रिपाठी अपनी कार से लखनऊ में रहने वाली पुत्री से मिलने जा रहे थे। गुरुवार भोर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के पास नींद आने के कारण उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर आराम करने का निर्णय लिया। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की गश्ती टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या भेज दिया। पीछे छोड़ गए एक पुत्र और दो पुत्रियां रघुवंशमणि त्रिपाठी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक वरिष्ठ पत्रकार के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। वेब पोर्टल — खबर की तहतक डिस्क्लेमर : यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। घटना के कारणों, अज्ञात वाहन तथा दुर्घटना से संबंधित सभी तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि पोर्टल द्वारा नहीं की गई है। आधिकारिक जांच एवं पोस्टमार्टम संबंधी निष्कर्षों के आधार पर तथ्यों में बदलाव संभव है। समाचार का उद्देश्य जनहित में सूचना प्रदान करना है, न कि किसी व्यक्ति या संस्था पर अपुष्ट आरोप लगाना। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन अम्बेडकरनगर में ATM से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती लगाकर करते थे खेल