खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – विकास निषाद जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, अम्बेडकर नगर के नवनियुक्त जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान एवं जिला सह मीडिया प्रभारी विकास निषाद के सम्मान में गुरुवार को जलालपुर नगर स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि विकास निषाद को जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा जाना संगठन के प्रति उनके निष्ठापूर्ण कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश यादव भी बाद में पहुंचे और उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, डॉ. सूर्यकांत निराला, शिवनाथ त्रिपाठी, विकास सोनकर, मनीष सोनी, राम वृक्ष भार्गव, आदित्य गोयल, शंभु गुप्ता, गोपाल सोनकर, गजेंद्र चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, दीप चंद जायसवाल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वेब पोर्टल: खबर की तहतक डिस्क्लेमर : यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित विवरण एवं वक्तव्यों की स्वतंत्र पुष्टि पोर्टल द्वारा नहीं की गई है। समाचार का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर: दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 450 किलो अवैध पटाखे बरामद; एक गिरफ्तार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार रघुवंशमणि त्रिपाठी की मौत, परिवार में मचा कोहराम