खबर की तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर | जनपद अम्बेडकरनगर में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना अहिरौली पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को एक चोरी का मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के दिशा-निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में की गई। थाना अहिरौली पर पंजीकृत मु0अ0स0-328/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 के सफल अनावरण हेतु थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान यह गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार, पटेल नगर तिराहे से हाथपाकड़ जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान दुर्गेश कनौजिया पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम जियापुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र लगभग 30 वर्ष) को समय करीब 01:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से INFINIX कम्पनी का मोबाइल फोन (मॉडल X6720, डिवाइस नेम INFINIX HOT 50 5G) तथा काली रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जिसकी आगे-पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी, चेसिस नंबर MBLHAW467SHD00661) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस 2023 की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 06 नवंबर 2025 को वह अकबरपुर स्थित जिला चिकित्सालय अम्बेडकरनगर से एक अज्ञात व्यक्ति की मोटरसाइकिल से कटेहरी बाजार गया था। रास्ते में जब मोटरसाइकिल मालिक लघुशंका के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उतरा, तभी अभियुक्त चाबी लगी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। बाद में डिग्गी खोलने पर उसमें एक मोबाइल फोन मिला, जिसे उसने छिपाकर रख लिया था। अभियुक्त आज मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में निकला था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गेश कनौजिया के विरुद्ध अम्बेडकरनगर एवं अयोध्या जनपद में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो उसे एक शातिर अपराधी के रूप में चिन्हित करते हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी – उपनिरीक्षक गौरव पटेल – हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव – कांस्टेबल देवेश पटेल – कांस्टेबल दीवांश कुमार यादव – कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। खबर की तह तक ऐसे ही जनहित और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर नजर बनाए हुए है। Post Views: 169 Post navigation श्रीराम मंदिर की वर्षगाँठ पर दो दिवसीय मांगलिक पूजन-अनुष्ठान संपन्न, भक्तिमय हुआ जलालपुर बेवाना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार