खबर की तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर | जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में बेवाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मु0अ0स0 05/2026, धारा 115(2)/352/118(1)/109 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशों, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बेवाना श्री सर्वदमन सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 जनवरी 2026 को समय 13:50 बजे, कुर्चा मोड़, बेवाना रोड से वांछित अभियुक्तगण— 1. रामसुन्दर यादव पुत्र बैजनाथ यादव (उम्र लगभग 65 वर्ष) 2. प्रशान्त यादव उर्फ नाटे पुत्र रामसुन्दर यादव (उम्र लगभग 24 वर्ष) निवासीगण ग्राम धौरहरा, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह – कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव – कांस्टेबल घनश्याम चौहान पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खबर की तहतक ऐसे ही सराहनीय पुलिस कार्यवाहियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अहिरौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ग्राउंड ज़ीरो पर SDM राहुल गुप्ता: प्रशासन–पुलिस–वन विभाग के तालमेल से अंजाम तक पहुँचा तेंदुआ रेस्क्यू ऑपरेशन