खबर की तहतक ✍️| जलालपुर, अम्बेडकर नगर जलालपुर क्षेत्र में स्थित श्रीराम मंदिर की वर्षगाँठ के पावन अवसर पर श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान एवं माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय मांगलिक पूजन-अनुष्ठान का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना, हवन, अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पवित्र वैदिक विधि-विधान से अलंकृत भव्य मंच पर आयोजित पूजन-अनुष्ठान में अध्यक्ष संजीव मिश्र, अतेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, राम किशोर राजभर, संदीप अग्रहरि, विमलेश दुबे, जितेन्द्र भार्गव, राधेश्याम शुक्ल, शिवराम मिश्र, अरुण मिश्र, एसबी सिंह, सुशील अग्रवाल, सुरेंद्र सोनी, दिलीप यादव, आशाराम मौर्या, विकास निषाद सहित अन्य यजमानों ने विधिवत हवन-पूजन किया। वेदमंत्रों की गूंज से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आप्लावित हो उठा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित अखंड रामायण पाठ और भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ‘जय श्री राम’ के जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं के हृदय में भगवान श्रीराम के प्रति अगाध आस्था का संचार हुआ। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे, वरिष्ठ नेता डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, चन्द्रिका प्रसाद, शाश्वत मिश्र, पंकज वर्मा, वाल्मीकि उपाध्याय, अमित त्रिपाठी, केशरी नंदन त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, सुनील गुप्त, अतुल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, विकास सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्त, रामलाल निषाद, सोनू गौड, संदीप मिश्र, बबलू त्रिपाठी, रामदौर मिश्र, अजीत निषाद, अनुज सोनकर, लालचंद, आशीष सोनी, रमेश मौर्या, बेचन पांडे, विनय मिश्र, कुंदन सोनी सहित प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता बंधु, सनातन प्रेमी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि धर्म, संस्कृति और सेवा के इस अनूठे संगम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। आयोजन की भव्यता और अनुशासन की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation दो पत्नियों के बीच बंटा पति, पंचायत का अनोखा फैसला बना चर्चा का विषय अहिरौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार