खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर। सार्वजनिक स्थानों पर जुए की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राजेसुल्तानपुर पुलिस ने ग्राम बलरामपुर में कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹870 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना राजेसुल्तानपुर की टीम ने ग्राम बलरामपुर में छापेमारी की। इस दौरान ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप निषाद (20), रामनवमी निषाद (38), जगदीश निषाद (50), हरि गोविन्द (32) और नंदलाल निषाद (35) के रूप में हुई है। सभी ग्राम बलरामपुर, थाना राजेसुल्तानपुर के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए के फड़ से ₹250 तथा आरोपियों की जामा तलाशी से ₹620, कुल ₹870 नकद बरामद किए। इसके अतिरिक्त 52 ताश के पत्ते भी कब्जे में लिए गए। इस मामले में थाना राजेसुल्तानपुर पर मु0अ0सं0 222/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश निषाद का पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है, जो वर्ष 2024 का है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुज यादव, कांस्टेबल विजय बहादुर यादव, सतेन्द्र कुमार और बृजमोहन शामिल रहे। वेब पोर्टल: खबर की तहतक सच के साथ… सदैव आपके साथ। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले में दर्ज आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना शेष है। सभी आरोपियों को दोषसिद्ध होने तक कानून की नजर में निर्दोष माना जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भगवान श्रीराम भारतीय सांस्कृतिक चेतना के केंद्र बिंदु, उनके आदर्शों से ही संभव है श्रेष्ठ समाज का निर्माण : कौस्तुभ