खबर की तहतक ✍️ डिजिटल डेस्क मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि प्रो. शुचिता पाण्डेय करेगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन।’ अम्बेडकर नगर: स्थानीय परुइय्या आश्रम स्थित बाबा बरुआ दास पी.जी. कालेज में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से सम्बद्ध महाविद्यालयों की अन्तर्महाविद्यालयीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र प्रातः 10:00 बजे आरम्भ होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में डॉ. हरिओम पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर शुचिता पाण्डेय और श्री श्याम सुंदर वर्मा (साधू वर्मा) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। ध्यातव्य है कि महाविद्यालय द्वारा गत वर्ष भी अंतरमहाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा चुका है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विभिन्न जनपदों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतिभागी टीमों में मुख्य रूप से शामिल हैं: रामनगर पी.जी. कॉलेज, बाराबंकी गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज, सुल्तानपुर रमाबाई पी.जी. कॉलेज, अम्बेडकर नगर श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान बी.एन.के.बी. पी.जी. कालेज, अम्बेडकर नगर बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुइय्या आश्रम। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय के अध्यक्ष महन्त देवेन्द्र दास, प्रबन्धक राम सहाय और संयोजक प्रो. पवन कुमार गुप्त ने सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भारत अब बेहद जरूरी भागीदार बन गया है’, ट्रंप के टैरिफ से भारत को फायदा, यूरोपीय संघ ने माना लोहा अरबिन्द के शव का होगा दुबारा पोस्टमार्टम, साजिश-सियासत-सस्पेंस के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला