खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – विकास निषाद जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर भाजपा नगर अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि को बधाई देने वालों का तांता लगा। जलालपुर स्थित नगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने उनका माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया गया। जानकारी के अनुसार, लोक भवन, लखनऊ से जारी प्रशस्ति पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संदीप अग्रहरि के जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की है। पत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच एक अहम सेतु के रूप में कार्य करते हैं। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, एके पांडेय और आदित्य गोयल सहित अन्य लोगों ने संदीप अग्रहरि को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं। वेब पोर्टल: खबर की तहतक सच के साथ… सदैव आपके साथ। डिस्क्लेमर : यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। प्रशस्ति पत्र की मूल प्रति और उसमें उल्लिखित विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। समाचार का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है, किसी व्यक्ति या संगठन का प्रचार करना नहीं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर में 104 ईसीसीई एजुकेटर को मिले नियुक्ति पत्र, बालवाटिका के बच्चों को मिलेगी गतिविधि आधारित शिक्षा अम्बेडकरनगर: बरियावन बाजार में दुकान से करीब साढ़े चार क्विंटल कथित अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद, दुकानदार हिरासत में