खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क जलालपुर, अम्बेडकरनगर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के तत्वावधान में गंजा जलालपुर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। परिषद के महामंत्री राम प्रकाश यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जनसमस्याओं को सामने लाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए जनहित के मुद्दों को उठाना पत्रकारिता का मूल धर्म है। जागरूक और निष्पक्ष पत्रकार ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखते हैं। वहीं, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर राम प्रकाश यादव को पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। समारोह में लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, राम दरश उपाध्याय सहित कई पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। खबर की तहतक | सच के साथ… सदैव आपके साथ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर: 50 हजार का इनामी अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार, करीब 11 साल पुराने मामले में टाण्डा पुलिस की कार्रवाई अम्बेडकरनगर में 104 ईसीसीई एजुकेटर को मिले नियुक्ति पत्र, बालवाटिका के बच्चों को मिलेगी गतिविधि आधारित शिक्षा