खबर की तहतक ✍️ डिजिटल डेस्क। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर विभाग को प्रतिमाह कम से कम एक बार योजनाओं की नियमित समीक्षा अनिवार्य रूप से करनी होगी, ताकि विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जा सकें। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) से सीधे संवाद किया और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सभी मंडलायुक्त भी बैठक में शामिल रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि विकास योजनाओं में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। नियमित समीक्षा से न केवल योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी, बल्कि समस्याओं का समय रहते समाधान भी संभव हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समीक्षा बैठकों में कार्य प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। एस.पी. गोयल ने यह भी कहा कि जिन विभागों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सरकार की मंशा है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे। बैठक के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाए तथा फील्ड स्तर से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लिया जाए। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भव्य धार्मिक आयोजन से जलालपुर का वातावरण बना आध्यात्मिक धाम भारत अब बेहद जरूरी भागीदार बन गया है’, ट्रंप के टैरिफ से भारत को फायदा, यूरोपीय संघ ने माना लोहा