खबर की तहतक ✍️ जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। नगर के श्री रामलीला मैदान, जलालपुर में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। इस आयोजन का संयोजन श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के पहले दिन से ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। धार्मिक अनुष्ठान में यजमानों के रूप में अतेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, राम किशोर राजभर, संदीप अग्रहरि, विमलेश दुबे, मंजुल तिवारी, जितेन्द्र भार्गव, विकाश निषाद सहित कई गणमान्य लोगों ने विशेष भूमिका निभाई। वैदिक मंत्रोच्चार से सजे मंच पर आचार्य रामदौर मिश्र द्वारा विधिवत मंगलमय पूजन-अनुष्ठान संपन्न कराया गया। समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में राधेश्याम शुक्ल, गोलू जायसवाल, महेंद्र प्रताप चौहान, रामलाल निषाद, कृष्ण गोपाल गुप्ता, केशव श्रीवास्तव एवं अरुण मिश्र ने संयुक्त रूप से धार्मिक पाठ का शुभारंभ किया। जैसे ही “जय श्री राम” के जयकारे गूंजे, पूरा रामलीला मैदान श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, चन्द्रिका प्रसाद, संजय सिंह, मानिकचंद सोनी, हरिदर्शन राजभर, रणजय सिंह, सुरेश गुप्त, सोनू गौड, सुशील अग्रवाल, दिलीप यादव, राजन मिश्र, टिंकू मिश्र तथा विक्की गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के आगामी सत्रों में भी श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है। — खबर की तह तक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक, जलालपुर में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन सम्पन्न हर विभाग महीने में अनिवार्य रूप से करे समीक्षा, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल