खबर की तहतक ✍️ जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा जलालपुर में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। नामांकन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नामांकन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रकाश यादव , रिंकू उपाध्याय, अमरनाथ सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी सहित जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद और पंकज वर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विनय सिंह, संदीप अग्रहरि , प्रवीण गौंड, शुभम् पांडे, सरिता निषाद समेत तमाम मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ. आर.आर. शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामदरस उपाध्याय, संतोष गुप्ता, रामपति उपाध्याय, राजाराम मौर्य, रोशन सिंह, आनंद सिंह, सरिता निषाद, प्रभात जायसवाल, कृष्ण गुप्ता, केशव श्रीवास्तव, शिवराम मिश्रा, संजीव मिश्रा, देवेश मिश्रा, साधु यादव, मानिकचंद सोनी, राकेश पांडे, रणविजय सिंह, लालजी यादव, रत्नेश पाठक, अश्वनी, अखिलेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में तिलकधारी यादव, रिंकू उपाध्याय,छेदीलाल कनौजिया, अरुण कुमार मिश्रा, कृष्ण गोपाल, सोनू चौबे, अभिषेक मिश्रा, एवं दीपक शुक्ला आदि की सक्रिय भूमिका रही। वही दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु किसी और उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया जिससे दूसरी बार अध्यक्ष पद हेतु अशोक उपाध्याय को निर्विरोध चुनने के अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने, किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र के हितों की रक्षा तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। नामांकन प्रक्रिया के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation UPESSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: TGT-PGT और सहायक आचार्य की परीक्षाएं अप्रैल से जुलाई के बीच, देखें पूरी समय-सारिणी भव्य धार्मिक आयोजन से जलालपुर का वातावरण बना आध्यात्मिक धाम