खबर की तहतक ✍️ डिजिटल डेस्क | प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक आचार्य, प्रवक्ता (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का आयोजन अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर पारदर्शिता और शुचिता के साथ आयोजित होंगी। लंबे समय से परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इससे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। UPESSC Exam Calendar 2026: कब कौन-सी परीक्षा? आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां इस प्रकार हैं— सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या–51): 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 19 अप्रैल 2026 (रविवार) प्रवक्ता (PGT) भर्ती (विज्ञापन संख्या–02/2022): 09 मई 2026 (शनिवार) एवं 10 मई 2026 (रविवार) सहायक अध्यापक (TGT) भर्ती (विज्ञापन संख्या–01/2022): 03 जून 2026 (बुधवार) एवं 04 जून 2026 (गुरुवार) यूपी टीईटी 2026: 02 जुलाई 2026 (गुरुवार), 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) एवं 04 जुलाई 2026 (शनिवार) सहायक आचार्य परीक्षा को लेकर आयोग की सफाई UPESSC ने बताया कि सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या–51) की परीक्षा पूर्व में 16 और 17 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित थी, जिसे बाद में 05 सितंबर 2025 तक स्थगित किया गया था। अब उक्त परीक्षा को 2026 में नए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही भरोसा करें तथा परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य विवरण समय से जारी किए जाएंगे। — खबर की तह तक न्यूज़ पोर्टल Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नौ बेटियों के बाद बेटे का जन्म, परिवार में खुशियों की बयार; पिता ने रखा नाम ‘दिलखुश’ उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक, जलालपुर में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन सम्पन्न