सेवा सेतु अभियान के तहत बहुउद्देशीय मेला, अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

खबर की तहतक

पवई, आजमगढ़

पवई विकासखंड सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर के चौथे दिन विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। सरकार की मंशा ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बताई जा रही है।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान कई ब्लॉक स्तरीय जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी दिखाई नहीं देने को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठे। सभागार में अधिकारियों के लिए निर्धारित कुर्सियां नजर आईं, जबकि कई स्थानों पर संबंधित कर्मचारी अपने स्टॉल पर लोगों को जानकारी देते दिखाई दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे शिविरों में जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहें, तो ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रख सकते हैं और योजनाओं से जुड़ी दिक्कतों का समाधान पाने में उन्हें सुविधा हो सकती है।

अब देखने वाली बात होगी कि शिविर के आगामी दिनों में जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी कितनी रहती है और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।

विशेष संवाददाता, आजमगढ़ — अनिल यादव की खास रिपोर्ट

डिस्क्लेमर:

यह समाचार उपलब्ध स्थानीय जानकारी और मौके से प्राप्त विवरण के आधार पर तैयार किया गया है। अधिकारियों की अनुपस्थिति संबंधी उल्लेख स्थानीय स्तर पर उठे सवालों पर आधारित है। संबंधित विभाग या अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button