विद्युत तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

विशेष संवाददाता,आजमगढ़ – अनिल यादव

आजमगढ़

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के दोस्तपुर (लहुरामपुर) गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, दोस्तपुर (लहुरामपुर) निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र राम उजागिर अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। इसी दौरान खंभे से विद्युत तार टूटकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि तार की चपेट में आने से सुनील करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि माहुल विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत तार जर्जर स्थिति में हैं, जिसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। हालांकि, विद्युत तार टूटने और हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया गया कि सुनील एक निजी कंपनी में कार्य करता था और भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। उसके परिवार में पांच वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा हैं। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम गोपाल तथा उपनिरीक्षक नीतीश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं जर्जर तारों की जांच कराकर आवश्यक सुधार और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

डिस्क्लेमर :

यह समाचार उपलब्ध स्थानीय जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच एवं आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही मानी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button