जलालपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 57 जोड़े दाम्पत्य बंधन में बंधे

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

संवाददाता -विकास देवर्षि

जलालपुर, अम्बेडकर नगर।

शनिवार को मालीपुर रोड स्थित एक निजी मैरिज हाल में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कई जोड़ों ने विवाह संस्कार के बाद एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने की शपथ लेते हुए दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की।

 

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं समृद्ध दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीडीओ शैलेंद्र प्रकाश ने की, जबकि संचालन एडीओ आईएसबी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने किया।

समारोह में ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नाथ, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष कृष्णा अग्रहरि, आनंद मिश्र, विकास निषाद समेत अन्य अतिथियों ने नवदंपतियों को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान संदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उद्देश्य के साथ गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं विकास निषाद ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बेटियों को सम्मान और संरक्षण देने वाली सराहनीय पहल है।

समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने नवदंपतियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की।

डिस्क्लेमर:

यह समाचार उपलब्ध कराई गई कार्यक्रम संबंधी जानकारी और वक्ताओं के बताए गए बयानों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यक्त राजनीतिक/योजनागत विचार संबंधित वक्ताओं के हैं। समाचार पोर्टल ‘खबर की तहतक’ किसी राजनीतिक दल, व्यक्ति या विचार का समर्थन अथवा विरोध नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button