खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली जलालपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 को कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर जमालपुर चौराहा के पास समय करीब 08:05 बजे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भोलू पुत्र मोहित, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी गोविंदपुर, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलालपुर में मु०अ०सं० 09/26, धारा 87/351(3)/126(64)(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव सागर, कांस्टेबल सुनील यादव एवं कांस्टेबल दिनेश चौहान शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने टीम की तत्परता एवं सजगता की सराहना करते हुए कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। — खबर की तहतक न्यूज़ पोर्टल Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation UPSTF टीम यूनिट अयोध्या को बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार योगी सरकार की बड़ी पहल: 25 जनपदों में एक साथ आयोजित हुआ सीएम युवा हेल्प डेस्क, हजारों युवाओं को मिला मार्गदर्शन