खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) टीम यूनिट अयोध्या को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त करिया लोना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर क्षेत्र का निवासी है और उसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में UPSTF टीम यूनिट अयोध्या द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। अभियान के दौरान अभियुक्त करिया लोना पुत्र रत्ती लाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया। UPSTF टीम द्वारा अभियुक्त पर घोषित 50,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। अभियुक्त को दिनांक 19 जनवरी 2026 को रात्रि लगभग 23:45 बजे थाना जलालपुर क्षेत्र में एक दुकान के निकट साईं मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को थाना जलालपुर लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए दिनांक 20 जनवरी 2026 को 02:36 बजे उसे विधिवत दाखिल किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त करिया लोन के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे शामिल हैं, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का माहौल बना हुआ था। इस सफलता में UPSTF टीम यूनिट अयोध्या के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें उपनिरीक्षक एवं हेड कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम की सतर्कता और अथक प्रयास से एक शातिर अपराधी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस प्रशासन ने UPSTF टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। — खबर की तहतक न्यूज़ पोर्टल Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी में निजी स्कूलों की 25% सीटों पर RTE के तहत मिलेगा प्रवेश, 2 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन कोतवाली जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार