अम्बेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी और बेहद संवेदनशील खबर…

थाना कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है। इस जघन्य कृत्य में शामिल आरोपी छोटू उर्फ अजीत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में तत्काल प्रभाव से अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ के साथ अन्य सभी विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

 

इस संबंध में सीओ जलालपुर श्री अनुप कुमार सिंह ने बाइट के माध्यम से बताया—

“पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।”

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत कार्रवाई जारी है। घटना के बारे में विस्तार से जानने के लिए लिए हम आपको ले चलते हैं क्षेत्राधिकार जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पास और घटना को जानते हैं उनकी जुबानी

 

यह घटना समाज को एक बार फिर झकझोरने वाली है। मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार प्रयासरत है, लेकिन समाज की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

 

 

Follow my YouTube channel –

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button