जलालपुर अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश जलालपुर कस्बे में लंबे समय से बनी जाम की गंभीर समस्या से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली जलालपुर परिसर में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता और क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने की। बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारी, नगर के संभ्रांत नागरिकों तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कई घंटे लगने वाले जाम ने बढ़ाई आम जनता की परेशानी जलालपुर कस्बे में रोजाना कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आमजन, राहगीरों, स्कूली बच्चों और रोगियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते, वहीं स्कूली बच्चे भी देर से विद्यालय पहुंचते हैं। इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने समाधान के लिए संयुक्त बैठक बुलाई। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय बैठक के दौरान जाम मुक्त जलालपुर की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें प्रमुख हैं— बड़ी गाड़ियों के लिए डायवर्शन प्लान सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन गाड़ियों को वैकल्पिक रूट से डायवर्ट किया जाएगा। टैक्सी स्टैंड को चिन्हित स्थान पर किया जाएगा स्थानांतरित वर्तमान में चौराहे पर मौजूद टैक्सी स्टैंड को पूर्व निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने पर सर्वसम्मति बनी। लखनऊ रूट की बसों के लिए नया मार्ग तय लखनऊ जाने वाली बसें अब यादव चौराहा पर खड़े होने के बजाय मिर्ज़ा ग़ालिब स्कूल के पास खड़ी होंगी तथा शिवाजी चौक – ब्रह्मलोक मंदिर – महिला प्रखंड मार्ग से होते हुए मुख्य सड़क पर निकलेंगी। लंबी दूरी की गाड़ियों का नया डायवर्शन लंबी दूरी के वाहनों को सुरूहुरपुर चौराहा – सलाहुद्दीनपुर – पट्टी मार्ग से टांडा या बसखारी की ओर डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। गन्ना भरे वाहनों के लिए विशेष नो-एंट्री समय गन्ने से लदी टॉलियां या भारी गन्ना वाहन निर्धारित नो-एंट्री समय के दौरान कस्बे में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सड़क किनारे कब्जे और अतिक्रमण पर चलेगी सख्ती व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व में नगर पालिका, व्यापार मंडल और एसडीएम के नेतृत्व में सड़क किनारे एरिया का चिन्हांकन किया जा चुका है। यदि उसी चिन्हांकन को लागू कर दिया जाए और अतिक्रमण हटाया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिए कि— सभी रेहड़ी और अस्थायी दुकानदार 2–3 दिनों के भीतर अपने चिन्हित क्षेत्र को स्पष्ट कर लें। यदि चिन्हित क्षेत्र से बाहर सामान पाया जाता है, तो जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापारियों और नागरिकों ने किया समर्थन व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल, उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और नगर के संभ्रांत लोग बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने जाम मुक्त जलालपुर के लिए प्रशासन के प्रयासों का स्वागत किया और प्रस्तावित नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 3वर्षीय मासूम पर दरिंदगी की कोशिश, आरोपी जेल की सलाखों के पीछे अंबेडकरनगर में पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती, एसपी ने डायल-112 की 11 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना