अंबेडकरनगर। लुंबिनी–दुद्धी हाईवे पर टांडा क्षेत्र में दो दिसंबर की रात हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान सामने आया कि चाय दुकान संचालक की पत्नी सीता जायसवाल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बेटे राहुल ने ही गला दबाकर की थी। मामले का खुलासा होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पैसों को लेकर चल रहा था विवाद पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपी राहुल दुकान पर काम करता था, लेकिन दिनभर की बिक्री का पैसा उसकी मां ही रखती थीं। निजी खर्च न मिलने और पैसों की मांग पर बार-बार डांट मिलने से राहुल काफी नाराज रहता था। कुछ महीनों से वह परिवार से अलग होकर दुकान चलाने की जिद कर रहा था, लेकिन मां और पिता बंटवारे के लिए राजी नहीं थे। यही पारिवारिक विवाद धीरे-धीरे गंभीर रूप लेता गया। वारदात की रात ऐसे रची गई थी साजिश जांच में सामने आया कि दो दिसंबर की रात सीता जायसवाल शारदा पब्लिक स्कूल चकरोड से घर लौट रही थीं। इसी दौरान राहुल ने मौका पाकर पहले अपनी मां को धक्का देकर गिराया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। परिवार के सभी सदस्य थे कार्यक्रम में व्यस्त हाजल पट्टी निवासी हीरा मोदनवाल की हजलापुर बाजार में चाय की दुकान है, जहां उनकी पत्नी सीता और पुत्र राजू, राजकुमार, राहुल व नीरज काम में सहयोग करते थे। वारदात के दिन परिवार के छोटे भाई जवाहिर के घर जन्मदिन समारोह था, जिसमें अधिकांश परिवारजन शामिल थे। रात करीब आठ बजे राजकुमार खाना देकर समारोह में लौट गया था। सीता भी लगभग नौ बजे दुकान से घर के लिए निकली थीं, लेकिन घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। संदेह गहराया तो खुली पूरी कहानी पुलिस ने जब परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो राहुल के व्यवहार पर संदेह गहराया। कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल ने आखिरकार मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पैसे के विवाद और पारिवारिक टकराव को ही इस कदम का कारण बताया। आरोपी जेल भेजा गया सीओ शुभम कुमार ने बताया कि वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाक्सो एक्ट के आरोपी दिनेश पाण्डेय गिरफ्तार 3वर्षीय मासूम पर दरिंदगी की कोशिश, आरोपी जेल की सलाखों के पीछे