अम्बेडकरनगर, 07 दिसम्बर 2025 – जनपद अम्बेडकरनगर की बेवाना थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 151/2025, धारा 74/351(3) बीएनएस तथा 7/8 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त दिनेश पाण्डेय पुत्र रामजनम पाण्डेय को पुलिस टीम ने शनिवार को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर तथा क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु श्री अक्षय कुमार (स्वतंत्र प्रभार थाना बेवाना) के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बेवाना श्री सर्वदमन सिंह द्वारा गठित विशेष टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की पुख्ता सूचना पर 06 दिसम्बर 2025 को पुलिस टीम ने धौरहरा से गौरा रोड, ताराखुर्द मार्ग से लगभग 100 मीटर पहले घेराबंदी कर आरोपी दिनेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत गंभीर धाराओं को देखते हुए उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। — गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: दिनेश पाण्डेय पिता का नाम: रामजनम पाण्डेय निवासी: ग्राम धौरहरा, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर पंजीकृत अभियोग मु.अ.सं. 151/2025 धाराएँ: 74/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट थाना: बेवाना, अम्बेडकरनगर गिरफ्तार करने वाली टीम 1. निरीक्षक श्री रामबली सिंह यादव 2. कांस्टेबल विवेक यादव 3. मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस टीम, थाना बेवाना अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई बाल संरक्षण व अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अति आवश्यक सूचना जनहित में जारी अंबेडकरनगर: बेटे ने ही की मां की हत्या, पुलिस पूछताछ में किया सनसनीखेज खुलासा