चोरी के सामान और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, गैस सिलेंडर समेत कई सामान बरामद

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

मालीपुर, अंबेडकरनगर।

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस ने चोरी के मामलों की विवेचना के दौरान एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त की रात मालीपुर-खनूसपुर ताहापुर मार्ग पर गश्त के दौरान ताहापुर प्राथमिक विद्यालय के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर पकड़े गए युवक की पहचान विनय कुमार पुत्र श्यामसुन्दर, निवासी आजनपारा, थाना मालीपुर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार तलाशी में उसके पास से करीब 1.5 किलो का पीतल का घंटा, तीन लोहे की सरिया के टुकड़े, सफेद धातु की राखी, एक अवैध चाकू और 3,550 रुपये नकद बरामद हुए। प्रेस नोट में एक भारत कंपनी का गैस सिलेंडर भी बरामदगी में शामिल बताया गया है।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीतल का घंटा कजरी नन्दापुर से चोरी करने तथा लोहे की सरिया का इस्तेमाल दुकान और मकान के ताले तोड़ने में किए जाने की बात बताई।

पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है, जबकि अवैध चाकू की बरामदगी के संबंध में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज होने की जानकारी दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक जय प्रकाश केशरी, हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्रा, कांस्टेबल साकेत कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे।

डिस्क्लेमर :

यह खबर पुलिस के आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर है। आरोपों और बरामदगी के संबंध में अंतिम निष्कर्ष न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button