पीएम पोषण योजना के रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, अधिकारियों ने किया सम्मानित

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

संवाददाता – विकास देवर्षि

जलालपुर, अंबेडकर नगर।

तहसील सभागार में आयोजित सार्वजनिक समारोह में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वयं कार्ड वितरित कर रसोइयों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही, कैशलेस चिकित्सा कार्ड के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रितेश पांडे, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ, उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मीनाक्षी सिंह, खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, अमरनाथ सिंह और विकास निषाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button