खबर की तहतक | अंबेडकरनगर अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि विवाहिता को पहले से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के पति का किसी अन्य युवती से संबंध था और दूसरी शादी करने के लिए मृतका तथा उसके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था। मायके पक्ष का यह भी दावा है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद के संबंध में समझौते का एक वीडियो भी मौजूद है, जिसे वे जांच में महत्वपूर्ण बता रहे हैं। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शव को मर्चरी हाउस में रखा गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। डिस्क्लेमर : यह समाचार स्थानीय सूत्रों एवं दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी पक्ष के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। खबर की तहतक पाठकों से अपील करता है कि अंतिम निष्कर्ष के लिए आधिकारिक जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सुशीला देवी के नेतृत्व में निकली महिला काँवर यात्रा, गणमान्यों ने बढ़ाया उत्साह खेतों में मौत बनकर दौड़ रहा करंट: झटका मशीन की चपेट में आए किशोर की मौत, प्रशासन ने दिए हटाने के निर्देश