खबर की तहतक | अंबेडकरनगर संवाददाता – विकास देवर्षि श्रावण मास की धार्मिक आस्था के बीच जलालपुर क्षेत्र के नगपुर से रविवार को श्री दुख हरण महादेव मंदिर महिला काँवर यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुई। यात्रा का नेतृत्व अध्यक्षा सुशीला देवी ने किया। केसरिया वस्त्र धारण किए महिला काँवरियों की टोली ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं विकास कुमार निषाद ने संयुक्त रूप से केसरिया पताका फहराकर यात्रा को विधिवत रवाना किया। शिवालय परिसर से निकली काँवर यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अध्यक्ष विजय बहादुर मौर्य, संगम मौर्य और अजय सोनी ने संभाली। आयोजकों के अनुसार अयोध्या पहुंचने पर काँवरियों द्वारा पवित्र सरयू स्नान, श्री राम जन्मभूमि दर्शन तथा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने महिला काँवरियों का उत्साहवर्धन किया और यात्रा की सफलता की कामना की। इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत और भोलेनाथ-पार्वती की झांकियों व नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। वहीं हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह, शत्रुघ्न सोनी, सोनू गौड़, गुलाबचंद अग्रहरि, फूलचंद अग्रहरि, राजकपूर गुप्ता, गोपाल सोनकर, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य, सुभाष सोनी तथा सुभाष गौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महिला काँवर यात्रा को धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। डिस्क्लेमर : यह समाचार आयोजकों एवं स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित विवरण आयोजन पक्ष द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं पर आधारित हैं। खबर की तहतक धार्मिक मान्यताओं अथवा कार्यक्रम के भविष्यगत कार्यक्रमों की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राजबली यादव की पुण्यतिथि पर राम प्रकाश यादव ने किया नमन, कहा—आजादी के इन दीवानों का संघर्ष देश की अमूल्य विरासत अंबेडकरनगर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी