खबर की तहतक संवाददाता : विकास देवर्षि जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता एवं विकास निषाद के संयोजन में गुरुवार को तिरंगा यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए राम प्रकाश यादव ने कहा कि “तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, स्वाभिमान और समर्पण का प्रतीक है। इसके माध्यम से हमें जन-जन तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाना है।” नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी तिरंगा यात्रा को व्यापक स्वरूप देगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही पार्टी का लक्ष्य है। बैठक के दौरान मासिक संगठनात्मक समीक्षा भी की गई तथा आगामी अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। संचालन नगर महामंत्री कृष्णगोपाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, आनंद मिश्र, सुरेंद्र सोनी, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, गिरीश जायसवाल, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, विनय मिश्र, बबलू त्रिपाठी, संतोष गुप्त, सुरेंद्र, त्रिभुवन गौड़, महेश जायसवाल, सचिन, अनिल, हरिश्चंद्र, अखिलेश, बिंदेश्वरी, रामबचन, घनश्याम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विकास निषाद ने बताया कि बैठक में आगामी अभियानों की रणनीति तय करने के साथ-साथ पूर्ण हो चुके अभियानों की गहन समीक्षा भी की गई। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मुख्यमंत्री जी, जलालपुर तहसीलदार की कुर्सी आखिर कब भरेगी? महीनों से रिक्त पद पर उठे सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले गोविंद साहब कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा तैयारियों की अंतिम समीक्षा