मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले गोविंद साहब कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा तैयारियों की अंतिम समीक्षा

खबर की तहतक

अम्बेडकरनगर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने गोविंद साहब स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का पुनः सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मंच व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, त्रुटिरहित और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएं।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button