खबर की तहतक वेब पोर्टल ✍️ जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पिंडोरिया क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक सीताघाट पर श्री समाधि साहब सर्व समाज सेवा समिति के तत्वावधान में निषादराज एवं वीर एकलव्य देव की मूर्तियों की स्थापना के साथ भव्य मंदिर का उद्घाटन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में निषादराज के गौरवशाली इतिहास और वीर एकलव्य के त्याग, समर्पण एवं शौर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक प्रतीकों का संरक्षण समाज की पहचान और आत्मगौरव को मजबूत करता है। विशिष्ट अतिथि, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि निषादराज और वीर एकलव्य जैसे महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना से नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता सनातन संस्कृति में सामाजिक समरसता, स्नेह और आपसी सम्मान का अनुपम उदाहरण है। निषाद समाज का इतिहास वीरता, संघर्ष और स्वाभिमान से भरा रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता पंकज वर्मा, अंशुमान सिंह, आशुतोष उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, त्रिभुवन नाथ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय निषाद, धड़कन निषाद, स्वामी रामनयन दास जी, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, संजीव मिश्र, धनंजय त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, वीरेंद्र महराज जी, शुभम पांडे, प्रवीण गौड, विनय सिंह, महंथ निर्भय दास, महंथ पाण्डेय, गजेन्द्र निषाद, रामधनी निषाद, विकाश निषाद, सुनील गुप्ता, राम सूरत निषाद, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, सोनू गौड, बबलू त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, विपिन पांडे, अनुज सोनकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। समारोह के अंत में मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पूर्व सैनिक सम्मान दिवस पर 1971 युद्ध के वीर का एनसीसी कैडेटों ने किया सम्मान UP में सुरक्षा मॉकड्रिल: 75 जिलों में एक साथ बजेगा ब्लैकआउट सायरन, लाइटें बंद रखने के निर्देश