पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 211 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

खबर की तहतक

अम्बेडकरनगर।

थाना जलालपुर पुलिस ने पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 211 लीटर (282 बोतल) अंग्रेजी शराब, एक कार, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 30 जुलाई 2026 को सुरहुरपुर रोड स्थित चौबै का पूरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संदीप कुमार और विकास कुमार सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

जांच में पुलिस को पता चला कि बरामद शराब केवल चंडीगढ़ राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत थी और उसे अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने यह सामान बरामद किया

कुल 282 बोतल अंग्रेजी शराब (करीब 211 लीटर)

टोयोटा रूमियन कार संख्या CH-01-DD-6267

03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

₹1,240 नकद

इस मामले में थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 242/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल मेराजुल हसन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

डिस्क्लेमर :

यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है तथा अंतिम निर्णय संबंधित न्यायालय द्वारा साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। वेब पोर्टल “खबर की तहतक” किसी भी आरोपी को दोषी घोषित नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button