अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, सम्मनपुर पुलिस ने की कार्रवाई

खबर की तहतक

अम्बेडकरनगर।

थाना सम्मनपुर पुलिस ने अपराध की रोकथाम के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. इसरार पुत्र मो. अमीन, निवासी ग्राम सिकन्दरपुर, थाना सम्मनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मछलीगांव स्थित उदयराज भट्ठा के पास से अभियुक्त को मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सम्मनपुर पर मु.अ.सं. 138/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय, उपनिरीक्षक आशीष यादव, कांस्टेबल कृष्णचंद्र यादव तथा कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।

### डिस्क्लेमर

यह समाचार थाना सम्मनपुर, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस अभिलेखों और प्रेस विज्ञप्ति में वर्णित तथ्यों पर आधारित हैं। अभियुक्त न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक विधिक रूप से निर्दोष माना जाता है। खबर की तहतक का उद्देश्य जनहित में आधिकारिक जानकारी प्रकाशित करना है; किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button