बिठूर-कानपुर हाईवे पर सड़क सुरक्षा अभियान, 350 छात्रों ने ली सुरक्षित यातायात की शपथ

खबर की तहतक | सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देश पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा बिठूर-कानपुर हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राम गोपाल कटियार आदर्श इंटर कॉलेज, बकोठी में किया गया। कार्यक्रम में एनएचएआई अधिकारियों और अरौल पुलिस टीम ने छात्रों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान रिफ्लेक्टिव टेप एवं जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग करना, ओवरस्पीडिंग तथा लापरवाही से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है।

एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रहे। इस अवसर पर लगभग 350 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर, मेंटिनेंस मैनेजर शाद खान, गजेन्द्र सिंह, सबइंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, पत्रकार गगनेश तिवारी, पत्रकार जिया अंसारी, आरपीओ सुनील सचान, आरपीओ दीपक तिवारी, प्रशांत, पुष्पेन्द्र, शिवकरन, शुभम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य रामजी कटियार, वीरेन्द्र, कमलेश, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को छात्रों ने उत्साहपूर्वक लिया। शिक्षकों ने कहा कि यदि बच्चे अभी से सड़क सुरक्षा के नियम सीखेंगे तो भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

### डिस्क्लेमर :

यह समाचार आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। खबर की तहतक स्वतंत्र रूप से सभी तथ्यों की पुष्टि का दावा नहीं करता। कार्यक्रम से संबंधित किसी भी तथ्यात्मक त्रुटि, संशोधन या अतिरिक्त जानकारी के लिए संबंधित विभाग/आयोजक से संपर्क किया जा सकता है। समाचार का उद्देश्य जनहित में सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी जानकारी साझा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button