खबर की तहतक वेब पोर्टल ✍️ भीनमाल। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शहर स्थित गायत्री गौशाला में गौसेवा, भक्ति और साधना का अनुकरणीय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर दानदाताओं के सहयोग से तैयार की गई लगभग 25 क्विंटल लापसी श्रद्धा एवं विधिविधान के साथ गौमाताओं को अर्पित की गई। पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा भावना का विशेष समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गौसेवा के साथ-साथ साधकों की आध्यात्मिक साधना के लिए सात साधना कुटियों के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इन कुटियों में साधक जप, तप एवं साधना कर आत्मिक उन्नयन और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शिलान्यास की विधि शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि हरिकृष्ण द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में शिवलाल परमार, महेन्द्र सोनी, कोलचंद सोनी, जेठाराम परमार, दिलीप सोनी, कन्हैयालाल खंडेलवाल, मोतीलाल सोलंकी, कृष्ण पुरोहित, नारायणलाल जांगिड़, अर्जुनसिंह राव, मफाराम माली, गुमानमल पुरोहित, पूर्णा सोनी, रेखा जीनगर, मनाराम परमार, नवरत्न अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में गौसेवा और साधना को मानव जीवन के सर्वांगीण कल्याण का आधार बताते हुए समाज से ऐसे पुण्य आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आध्यात्मिक चेतना के जागरण और सामाजिक सेवा का प्रेरक उदाहरण बताया। खबर की तहतक वेब पोर्टल ✍️ Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में कुत्ते का आतंक, 15 से अधिक लोग घायल पूर्व सैनिक सम्मान दिवस पर 1971 युद्ध के वीर का एनसीसी कैडेटों ने किया सम्मान