खबर की तहतक | अंबेडकर नगर मंगुराडिला इलाके में देर रात मचा हड़कंप, सभी घायलों की हालत स्थिर जलालपुर (अंबेडकर नगर)। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला इलाके में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रामक कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। कुत्ते के हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता अचानक दूसरी दिशा से दौड़ता हुआ आया और राह चलते व घरों के बाहर मौजूद यहां तक की दूसरे तल पर सो रहे लोगों पर टूट पड़ा। हमले में प्रिंस (14 वर्ष), राम अजोर (72 वर्ष), संगीता (40 वर्ष), गुजराती (80 वर्ष), किरण (36 वर्ष), आंचल (16 वर्ष) समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता बेहद आक्रामक था और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को काबू में किया और उसे मार डाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि घायलों को रेबीज का टीका लगाया गया है और घावों का समुचित उपचार किया गया है। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी की जान को खतरा नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और क्षेत्र में आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस घटना ने एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या और जनसुरक्षा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर की तहतक इस मामले पर आगे भी नजर बनाए रखेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation समाज के नैतिक उत्थान हेतु ब्राह्मणों का संस्कारी होना अनिवार्य : स्वामी प्रखर जी महाराज गायत्री गौशाला में गौसेवा व साधना केंद्र का हुआ शुभारंभ, मकर संक्रांति पर भक्ति-सेवा का अनूठा संगम