खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर। थाना कटका क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार को पिकअप वाहन और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालपुर श्री अनूप कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मीडिया को जानकारी दी। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। आइए, सुनते हैं इस हादसे को लेकर क्षेत्राधिकारी जलालपुर श्री अनूप कुमार सिंह द्वारा दी गई पूरी आधिकारिक बाइट। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA0011.mp4 डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। दुर्घटना के कारणों एवं अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार; कई जिलों की वारदातों का खुलासा शादी के 18 दिन बाद उजड़ गई खुशियों की दुनिया: सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम