खबर की तहतक | वेब पोर्टल विशेष जलालपुर/अम्बेडकरनगर |विशेष संवाददाता अम्बेडकरनगर जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक नवविवाहित परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। ग्राम वर्मा, थाना जैतपुर निवासी आनंद निषाद (28 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी शादी अभी 8 जुलाई 2026 को हुई थी और विवाह के महज 18 दिन बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद निषाद पुत्र सुखदेव निषाद किसी कार्य से जलालपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मठिया मंदिर के निकट उनकी मोटरसाइकिल और जलालपुर की ओर से आ रही एक एक्सप्रेस बस (संख्या UP 45 T 3259) के बीच भीषण टक्कर हो गई जबकि इसकी पुष्टि खबर की तहतक नहीं करता है। टक्कर इतनी तेज थी कि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर, जलालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर भी एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग दुर्घटना के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। डिस्क्लेमर : यह समाचार स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिजनों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। घटना से संबंधित आरोप-प्रत्यारोप अथवा अन्य दावे संबंधित व्यक्तियों के बयानों पर आधारित हैं। “खबर की तहतक” इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। दुर्घटना के कारणों एवं उत्तरदायित्व का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित सक्षम प्राधिकारी/माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर पिकअप और ट्रक की भिड़ंत, हादसे पर बोले सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ₹15 हजार के इनामी बदमाश से जलालपुर पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; तमंचा और बाइक बरामद