खबर की तहतक कादीपुर, सुलतानपुर आठ वर्षों से बदहाल दोस्तपुर-कादीपुर (सरैया बाजार) मार्ग को लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। जलभराव और कीचड़ से भरी सड़क देखकर विधायक ने जूते उतार दिए और खुद कीचड़ में उतरकर हालात का जायजा लिया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260722-WA0012.mp4 विधायक ने उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक से कहा कि “जनता वर्षों से इस सड़क के लिए परेशान है, अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।” https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260722-WA0013.mp4 उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और जिलाधिकारी से ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई तथा संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो वह जनता के साथ सड़क पर धरने पर बैठेंगे और कार्रवाई होने तक नहीं उठेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में करीब 18.50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का टेंडर हुआ था, लेकिन आज तक निर्माण पूरा नहीं हो सका। बरसात में यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बना हुआ है। अब बड़ा सवाल… 👍 आखिर आठ साल बाद भी सड़क क्यों नहीं बनी? 👍 जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? 👍 क्या अब जनता को बदहाल सड़क से राहत मिलेगी? Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती और जनसंपर्क पर दिया गया जोर सुल्तानपुर: तालाब में नहाने गए दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत, तीन बच्चों की जान बची