खबर की तहतक संवाददाता- विकास देवर्षि जलालपुर, अम्बेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जलालपुर के एक निजी सभागार में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि “बूथ ही पार्टी की रीढ़ है। संगठन जितना मजबूत होगा, चुनावी सफलता की संभावना उतनी ही अधिक होगी।” उन्होंने बूथ अध्यक्षों से पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व सांसद रितेश पांडे ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी और जनता के बीच सबसे मजबूत एवं विश्वसनीय कड़ी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। सम्मेलन का संयोजन जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’ ने किया, जबकि संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया शाश्वत मिश्र, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, आशुतोष उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह दरोगा, डीएलपी अभियान विधानसभा संयोजक उमाशंकर शुक्ला, विधानसभा सह-संयोजक विकाश निषाद, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, विनय सिंह, प्रवीण गौड़, कृष्णा अग्रहरि, अंकित अग्रहरि, सत्यम श्रीवास्तव, विपिन कन्नौजिया, उमाकांत तिवारी, सोनू गौड़, दीपेश चतुर्वेदी, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, सोनू गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय, अनुभव पटेल, दुर्गेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।डिस्क्लेमर डिस्क्लेमर : यह समाचार कार्यक्रम आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं वक्ताओं के सार्वजनिक संबोधनों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं के हैं। खबर की तहतक किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के विचारों का समर्थन या विरोध नहीं करता तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation वृद्धाश्रम पहुंचकर समाजसेवियों ने बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद जूते उतारकर कीचड़ में उतरे विधायक राजेश गौतम, दोस्तपुर-कादीपुर सड़क पर फूटा गुस्सा!