खबर की तहतक अम्बेडकरनगर समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देते हुए जीवन आभा फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ के पदाधिकारियों ने अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया। समाजसेवियों ने वृद्धजनों को पौष्टिक भोजन कराया, उनका कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे तथा राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने किया। इस अवसर पर शिवम, मंदीप, सच्चिदानंद मिश्र, सत्यम दूबे, सूरज गुप्ता, राम सिंह, रामप्रताप सिंह, भारत सिंह सहित अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर बिपिन दूबे ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना चाहिए और उन्हें प्यार, सम्मान तथा अपनापन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ाते हैं, ऐसे में जीवन के अंतिम पड़ाव पर उनका परित्याग होना समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और देखभाल को सामाजिक दायित्व मानते हुए आगे आएं तथा ऐसे लोगों के जीवन में खुशियां और अपनापन लौटाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने भी बुजुर्गों से संवाद किया और उनके सुखद एवं सम्मानजनक जीवन के लिए समाज की सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।डिस्क्लेमर डिस्क्लेमर : यह समाचार आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। खबर की तहतक का उद्देश्य सामाजिक एवं जनहित से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को पाठकों तक पहुंचाना है। यदि किसी तथ्य में आधिकारिक स्तर पर संशोधन होता है, तो समाचार को आवश्यकतानुसार अपडेट किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बंद कमरे में धुएं का मौत का जाल: दिल्ली में मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका जलालपुर में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती और जनसंपर्क पर दिया गया जोर