खबर की तहतक सुल्तानपुर सुल्तानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए बच्चों में से दो मासूम भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज (12 वर्ष) एवं रियाज (9 वर्ष) पुत्र इस्लाम तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों की डूबने से मृत्यु हो गई। हादसे के दौरान आशिया बानों, अंश और अंशु भी पानी में फंस गए थे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260722-WA0015.mp4 क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गांव में शांति व्यवस्था कायम है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बच्चों को जलाशयों के आसपास अकेले न जाने देने और अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।डिस्क्लेमर डिस्क्लेमर : यह समाचार स्थानीय पुलिस एवं उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। घटना से संबंधित तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच एवं आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार होगी। यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो समाचार को आवश्यकतानुसार अद्यतन किया जाएगा। खबर की तहतक दिवंगत बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जूते उतारकर कीचड़ में उतरे विधायक राजेश गौतम, दोस्तपुर-कादीपुर सड़क पर फूटा गुस्सा! 5 लाख के मुआवजे के लालच में मां की हत्या! बिजनौर में बेटे की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा