खबर की तहतक नारामऊ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा कानपुर-बिठूर हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, नारामऊ में संपन्न हुआ, जिसमें एनएचएआई एवं मंधना पुलिस चौकी की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित रिफ्लेक्टिव टेप और जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग, ओवरस्पीड, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा यातायात नियमों की अनदेखी के दुष्परिणामों को रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0043.mp4 एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अधिक से अधिक लोगों का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और उन्हें स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर भावुक कपूर, प्रधानाचार्या राधा चौरसिया, अध्यापक अवधेश दीक्षित, दीक्षा, रचना सिन्हा, मंधना पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक सौरभ चतुर्वेदी, सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर, धर्मेन्द्र, दीपक तिवारी, सुनील सचान, प्रशांत, पुष्पेन्द्र, उपेन्द्र, शुभम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित तथ्यों एवं प्रतिभागियों का विवरण आयोजकों द्वारा साझा सूचना के अनुसार प्रस्तुत किया गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation समोसे की दुकान पर युवक को गोली मारने का मामला: पीड़ित ने आलोक मिश्रा और छोटू सिंह पर लगाया आरोप, सीओ ने की पुष्टि कटहल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका