खजुरी बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, पैर में गोली लगने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती खबर की तहतक मालीपुर, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार में समोसे की दुकान पर हुई फायरिंग की घटना में नया खुलासा सामने आया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक अतुल यादव ने पुलिस को दिए अपने बयान में आलोक मिश्रा और छोटू सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों के आधार पर मामले की जांच और विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अतुल यादव (22 वर्ष) निवासी हाजीपुर, थाना मालीपुर अपने साथी कृष्णा के साथ खजुरी बाजार स्थित समोसे की दुकान पर समोसे लेने गया था। इसी दौरान कार से पहुंचे दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली अतुल यादव के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0039.mp4 सूचना मिलते ही मालीपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0035.mp4 सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घायल अतुल यादव ने अपने बयान में आलोक मिश्रा और छोटू सिंह के नाम बताए हैं। पुलिस पीड़ित के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के आधिकारिक बयान तथा पुलिस को घायल द्वारा दिए गए प्रारंभिक बयान के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित नाम पीड़ित के आरोपों पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया एवं पुलिस विवेचना के बाद ही होगी। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक किसी भी आरोपी को कानून की दृष्टि में दोषी नहीं माना जा सकता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation इलाज में लापरवाही का आरोप: कर्ज लेकर कराया ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर डीएम-एसपी से न्याय की गुहार कानपुर-बिठूर हाईवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, 200 छात्रों ने ली सुरक्षित यातायात की शपथ