खबर की तहतक अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर पिण्डोरिया गांव की एक महिला ने निजी अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर कर्ज लेकर हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद उसके पति की हालत में सुधार होने के बजाय लगातार बिगड़ती चली गई। शिकायती पत्र के अनुसार, चंचला पत्नी मिठाईलाल निवासी जुड़ईपुर पिण्डोरिया ने बताया कि उनके पति की तबीयत अचानक खराब होने पर पहले डॉ. आम्रपाली मिश्रा से उपचार कराया गया, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिला। इसके बाद उन्हें मेडलाइफ हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉ. संतोष यादव ने तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों से कर्ज लेकर लगभग ₹40 हजार डॉक्टर फीस, ₹37 हजार बेड शुल्क तथा दवाइयों पर भी बड़ी धनराशि खर्च की गई। इसके बावजूद मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्वास्थ्य लगातार गंभीर होता गया। महिला का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने इलाज में कथित लापरवाही को लेकर डॉक्टर से सवाल किया तो उन्हें अस्पताल से डांटकर बाहर निकाल दिया गया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। बाद में चिकित्सक ने मरीज को आगे के इलाज के लिए लखनऊ रेफर करने की सलाह दी। पीड़िता ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा उनके पति के पुनः ऑपरेशन और संपूर्ण उपचार का खर्च संबंधित चिकित्सक से दिलाए जाने की मांग की है। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0045.mp4 फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से शिकायत प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार पीड़िता द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित चिकित्सक एवं अस्पताल का पक्ष इस समाचार में उपलब्ध नहीं हो सका है। मामले की सत्यता की जांच संबंधित प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों द्वारा की जानी शेष है। जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी पक्ष को दोषी नहीं माना जा सकता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation थाने से महज 300 मीटर दूर काली माता मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी ले उड़े चोर समोसे की दुकान पर युवक को गोली मारने का मामला: पीड़ित ने आलोक मिश्रा और छोटू सिंह पर लगाया आरोप, सीओ ने की पुष्टि