खबर की तहतक सम्मनपुर, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित सिकंदरपुर के प्राचीन काली माता मंदिर को निशाना बना लिया। अज्ञात चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने दानपात्र टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। भंडारे के लिए जुटाई गई थी श्रद्धालुओं की धनराशि बाजार निवासी चंदन उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई धनराशि से प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार दानपात्र में लगभग 15 हजार रुपये की नकदी रखी थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए। लगातार दूसरी बार मंदिर में चोरी ग्रामीणों का कहना है कि बीते वर्ष भी चोर दानपात्र उठाकर ले गए थे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र दानपात्र को फर्श में स्थायी रूप से जड़वा दिया गया था। बावजूद इसके, चोरों ने उसे तोड़कर नकदी पार कर दी। लगातार दूसरी बार हुई चोरी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने की जल्द खुलासे की मांग घटना के बाद इंद्रेश, सुधीर कुमार, ओमप्रकाश, हरिराम और रामआशीष सहित कई ग्रामीणों ने सामूहिक तहरीर देकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों, ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। चोरी गई धनराशि का मूल्य ग्रामीणों के अनुमान के अनुसार बताया गया है। मामले की जांच जारी है और अंतिम तथ्य पुलिस जांच एवं विधिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अमरोहा में अस्पताल संचालक पर दलित नर्स के धर्म परिवर्तन और निकाह का आरोप, परिजनों को धमकाने की शिकायत इलाज में लापरवाही का आरोप: कर्ज लेकर कराया ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर डीएम-एसपी से न्याय की गुहार