खबर की तहतक अमरोहा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल संचालक पर दलित समुदाय की एक नर्स का कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने, निकाह करने का दबाव बनाने और परिजनों को धमकाने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने नर्स को अपने प्रभाव में लेकर उस पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया। परिजनों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं और कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हें भी मुस्लिम बना देंगे।” शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य और अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार शिकायतकर्ता के आरोपों और प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है। मामले की जांच अभी जारी है। आरोपों की पुष्टि सक्षम जांच एजेंसी और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगी। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक किसी भी आरोपी को कानून की दृष्टि में दोषी नहीं माना जा सकता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के आरोप में बलरामपुर का युवक गिरफ्तार थाने से महज 300 मीटर दूर काली माता मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी ले उड़े चोर