खबर की तहतक संवाददाता- गोंडा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी/डकैती जैसी वारदात की साजिश रची। वारदात के बाद उसने खुद को पीड़ित दिखाने के लिए मारपीट और बेहोशी का नाटक किया तथा बेड के नीचे जाकर लेट गई। हालांकि पुलिस की जांच में पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक, विशुनापुर बाजार निवासी लवकुश ने घर में चोरी की सूचना दी थी। शुरुआती पूछताछ में उनकी पत्नी पूनम ने दावा किया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, मारपीट की और सोने-चांदी के आभूषण, ₹50 हजार नकद तथा मोबाइल लेकर फरार हो गए। लेकिन घटनास्थल की बारीकी से जांच में पुलिस को जबरन प्रवेश के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले। जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग से पूछताछ करने पर पूनम ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसके मौसी के बेटे विकास के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों ने तीन-चार दिन पहले मिलकर घर से सामान निकालने और बाद में साथ भागने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार विकास रात में घर पहुंचा और नकदी व जेवर लेकर चला गया, जबकि पूनम ने खुद को बेहोश दिखाने का नाटक किया। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, ₹50 हजार नकद और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। डिस्क्लेमर खबर की तहतक यह समाचार पुलिस द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जांच और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में विचाराधीन विधिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक सभी आरोपी कानून की दृष्टि में निर्दोष माने जाते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation डबल मर्डर का ₹50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के आरोप में बलरामपुर का युवक गिरफ्तार