खबर की तहतक आजमगढ़ संवाददाता : अनिल यादव आजमगढ़ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी पर अपने सगे दादा और चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने का आरोप है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0008.mp4 पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई 2026 की रात थाना पवई क्षेत्र के ग्राम हेवती में पैतृक संपत्ति के विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते संतोष यादव (33 वर्ष) निवासी ग्राम ताराखुर्द, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को थाना पवई पुलिस अपराधियों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से ओरिल की ओर से हेवती आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस के रुकने के संकेत पर आरोपी भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस का कहना है कि घिरने के बाद आरोपी ने अवैध .315 बोर तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि पैतृक भूमि के बंटवारे और आर्थिक लेन-देन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने दादा और चचेरे भाई की हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा, एक जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP45W7734) तथा ₹600 नकद बरामद किए हैं। इस मामले में थाना पवई में पहले से दर्ज हत्या के मुकदमे के अलावा पुलिस पर फायरिंग और आयुध अधिनियम की धाराओं में भी नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। डिस्क्लेमर खबर की तहतक यह समाचार आजमगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय के निर्णय के अधीन है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी से संबंधित विवरण पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित हैं। न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण होने तक आरोपी को विधि के अनुसार दोषी नहीं माना जा सकता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कांवड़ यात्रा 2026: कांवड़ रूट पर मीट-शराब की दुकानें रहेंगी बंद, हेलिकॉप्टर-ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई मौसेरे भाई के प्रेम प्रसंग में पत्नी ने रची घर में डकैती की साजिश! बेहोशी का नाटक कर बेड के नीचे छिपी, पुलिस ने किया खुलासा