खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर अकबरपुर स्थित तक्षशिला अकादमी में शनिवार को आयोजित सहोदया इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने वक्तृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच रेडिएंट अकादमी, जलालपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में रेडिएंट अकादमी, जलालपुर, डीएवी अकादमी टांडा, जिंगल बेल्स अकादमी अयोध्या, ब्रेन सीड स्कूल अकबरपुर तथा मेजबान तक्षशिला अकादमी सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में रेडिएंट अकादमी, जलालपुर प्रथम, जिंगल बेल्स अकादमी, अयोध्या द्वितीय तथा तक्षशिला अकादमी तृतीय स्थान पर रही। रेडिएंट अकादमी की छात्रा अतिका वर्मा को उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति, सशक्त तर्क, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल ने उनके वक्तृत्व कौशल की सराहना करते हुए इसे प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, प्रभावी अभिव्यक्ति और तार्किक विचार समाज निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 62 मामले, मौके पर सिर्फ 5 का निस्तारण; शेष शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश जलालपुर में भाजपा बूथ अध्यक्षों की तैयारी बैठक संपन्न, विधानसभा सम्मेलन की रणनीति पर हुआ मंथन